Medininagar News : पलामू जिले के पांकी थाने की पुलिस ने ढूब गांव में गुनी भुइयां हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी मनतोरवा देवी और बड़े बेटे कैलू भुइयां को गिरफ्तार किया है. हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ढूब गांव निवासी 50 वर्षीय गुनी भुइयां की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है. पांकी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. इस संबंध में पांकी थाना में कांड संख्या 172/2026 दर्ज किया गया है.
पुलिस ने मिले साक्ष्यों के आधार पर गुनी भुइयां की पत्नी मनतोरवा देवी और बड़े बेटे कैलू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ढूब गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक टांगी भी बरामद की है. इस कार्रवाई में पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई रंजीत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.