Search

 
 
 

Palamu News : मेदिनीनगर में दिनदहाड़े महिला से 4 लाख की लूट, रुपयों से भरा झोला छीन अपराधी फरार

Palamu News: चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव निवासी ललिता देवी अपने पति भोला साव के ऑपरेशन और मजदूरी भुगतान के लिए बैंक से चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान उनके ससुर बाजार में सब्जी खरीदने चले गए.
 
फाइल फोटो.

Medininagar News : झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बुधवार को चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रही महिला से रुपयों से भरा झोला छीनकर अपराधी फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव निवासी ललिता देवी अपने पति भोला साव के ऑपरेशन और मजदूरी भुगतान के लिए बैंक से चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान उनके ससुर बाजार में सब्जी खरीदने चले गए. बताया जाता है कि तीन कोनिया गैरेज के पास एक युवक अचानक महिला के हाथ से रुपयों से भरा झोला छीनकर फरार हो गया. 


घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. पीड़िता का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में झोला छीनने वाला युवक और उसका साथी दिखाई दे रहे हैं. महिला ने फुटेज में एक संदिग्ध की पहचान करने की बात भी कही है. हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. दिनदहाड़े हुई चार लाख रुपये की इस लूट की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही