Search

 
 
 

Palamu News : विश्व आदिवासी दिवस 9 को, टाउन हॉल में गूंजेगी झारखंडी संस्कृति की धुन

विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में 'आदिवासी महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव में जिले की समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में 'आदिवासी महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव में जिले की समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा. साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का संदेश भी दिया जाएगा.


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में प्रभातफेरी से होगी. इसके बाद टाउन हॉल में आयोजित मुख्य समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलेगी.


महोत्सव स्थल के बाहरी परिसर में 10 विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आदिवासी कला, हस्तशिल्प, परंपरागत जीवनशैली और स्थानीय विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा.आगंतुकों को आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम में समूहों के बीच सामुदायिक वन पट्टा का भी वितरण किया जाएगा. 


डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिलेवासियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. कहा कि आदिवासी संस्कृति और विरासत के सम्मान में सहभागी बनें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही