Search

पलामू : नक्सलियों को मदद पहुंचाने के आरोपी के घर एनआईए का छापा

Medininagar : नक्सलियों का सहयोग करने के आरोपी जुबेर अंसारी के घर पर एनआईए ने छापेमारी की. सुबह करीब 4:00 बजे से एनआईए की टीम पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना के लोहरसी के रहने वाले जुबेर अंसारी पिता अन अंसारी के घर पर पहुंची. टीम ने पूरे घर को खंगाला. खबर लिखे जाने तक जुबेर के घर से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद होने की सूचना नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार पलामू के पांकी के इलाके में 2017-18 में हुए एक नक्सली घटना में यह छापेमारी की गयी है. एनआईए की टीम ने छापेमारी के लिए पलामू पुलिस से सहयोग मांगा. पलामू पुलिस की स्पेशल टीम उनकी मदद कर रही है. एनआईए के अधिकारियों के विषय में पुलिस को अधिक जानकारी नहीं दी गयी है. लोहरसी में छापेमारी के बाद उनकी टीम किसी और इलाके में छापेमारी के लिए निकल गई है. मिली जानकारी के अनुसार जुबेर अंसारी टॉप कमांडर नक्सली का सहयोगी था. वह नक्सलियों को सहयोग कर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाता था और कई तरह से मदद भी करता था. लातेहार के लुकईया हमले में टॉप माओवादी रवींद्र गंझू के दस्ते का हाथ था. आरोप है कि जुबेर में उसमें भी सहयोग किया था. फिलहाल जुबैर अंसारी फरार है. जानकारी के अनुसार जुबेर अंसारी के बैंक खाते में नक्सलियों का पैसा आया था, इसकी जानकारी एनआईए को मिली थी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/treatment-of-blood-cancer-and-childrens-cancer-will-start-soon-in-ranchi-cancer-hospital/">रांची

कैंसर हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर का इलाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp