Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : राशन उठाने के बाद भी वितरण नहीं, लाभुक परेशान, कहा- धरना देंगे

Advertisement
Advertisement
Vishrampur (Palamu) :  सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद भी डीलर मनमानी करने से बाज नही आ रहे हैं. गोदाम से राशन उठाने के बाद भी लाभुकों के बीच राशन वितरित नहीं किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार लाभुकों के राशन बाजारों में बेच दिया जा रहा है.लाभुक राशन के लिये डीलर की दुकान का चक्कर लगा रहे हैं. ताजा मामला रेहला-डंडिला कला के डीलर राजू राम के जनवितरण प्रणाली दुकान की है. डीलर राजू राम ने दिसंबर माह के राशन का उठाव कर लिया है. बावजूद उसे लाभुकों के बीच वितरित नही किया है. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/nepotism-happened-in-jpsc-during-the-time-of-bjp-many-relatives-of-nda-leaders-became-officers-names-are-in-public-domain-sudivya/">बीजेपी

के समय JPSC में हुआ भाई भतीजावाद, NDA नेताओं के कई रिश्तेदार बने अधिकारी, पब्लिक डोमेन में हैं नाम- सुदिव्य

ऊंचे दाम पर बाजार में बेच देने का आरोप

इतना ही नहीं डीलर राजू राम के दुकान में राशन भी नहीं है. ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर राजू राम ने विश्रामपुर गोदाम से अनाज का उठाव कर उसे दुकान में लाया ही नहीं. खाद्यान को उसने बाजार में ऊंचे दाम पर बेच दिया. इसी बीच धोखाधड़ी के एक मामले में डीलर राजू राम 16 दिसंबर को जेल भी चला गया. अब लाभुक राशन के लिये भटक रहे हैं. दुकान में राशन भी नहीं है.लाभुकों ने कहा कि अगर जल्द ही राशन नहीं मिलता है तो प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही