Search

 
 
 

पलामूः मेयर पद पर एक भी नाम वापस नहीं, 11 प्रत्याशी मैदान में

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को मेयर पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया. यानी मेयर पद पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं.
 

Medininagar : झारखंड में निकाय चुनाव के तहत नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी थी. पलामू जिले के विभिन्न नगर निकायों में नामांकन पत्रों की जांच के बाद कई प्रत्याशी चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं. मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को मेयर पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया. यानी मेयर पद पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं.


वहीं, जिले के अन्य नगर निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के कुछ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है. ज्ञात हो कि स्क्रूटनी में त्रुटि पाए जाने पर मेयर पद के दो, अध्यक्ष पद के चार व वार्ड पार्षद के नौ उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए थे. शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही