Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : हरिहरगंज, पिपरा में पहले दिन एक भी किशोर को नहीं लगा कोरोना टीका

Advertisement
Advertisement
Hariharganj (Palamu) : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हुआ. किंतु हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण के लिए किशोरों में उत्साह नहीं देखा गया. हालांकि 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के किशोर कोरोना टीकाकरण के लिए हरिहरगंज सीएचसी मे 5 व पिपरा उपस्वास्थ्य केंद्र में 9 लोग पहुंचे. लेकिन बगैर टीका लिए ही उन्हें वापस जाना पड़ा. इस संबंध में सीएचसी के डा. साजिद ने बताया कि किशोर -किशोरियों को कोवैक्सिन का टीका देने का निर्देश प्राप्त है. कोवैक्सिन के एक वाइल में 20 लोगों की  डोज होती है. टीकाकरण सेंटर पर 20 लोग नहीं पहुंचे. इसलिए पहले दिन एक भी किशोरों को टीका नहीं लगाया जा सका. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/night-curfew-will-not-be-imposed-in-jharkhand-shops-will-remain-open-till-8-pm-know-what-will-be-the-restrictions/">झारखंड

में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, शिक्षण संस्थान बंद, 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, जानें नई पाबंदियां

18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 150  लोगों को लगे टीके

हालांकि सोमवार को सीएचसी में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के करीब 150 लोगों ने प्रथम व दूसरे डोज के तहत कोविशील्ड के टीके लगाये गये. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में किशोर ‌उम्र के लोग टीकाकेंद्रों पर नहीं पहुंच पा रहें हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही