Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः NPU के VC डीके सिंह के कार्यों की जांच शुरू, टीम गठित

जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. टीम का नेतृत्व उप लेखा नियंत्रक मतलेब अंसारी कर रहे हैं, जबकि सदस्य के रूप में उप लेखा नियंत्रक अजीत अमर कुजूर को शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU), मेदिनीनगर के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार सिंह के कार्यकाल की जांच की जा रही है. यह जांच झारखंड सरकार के वित्त विभाग का अंकेक्षण निदेशालय करा रहा है. कुलपति प्रो. दिनेश कुमार सिंह के कार्यकाल में वित्तीय लेन-देन, प्रशासनिक निर्णय, नियुक्ति प्रक्रिया सहित अन्य कार्यों पर सवाल उठाए गए थे. शिकायतों के आधार पर राज्य सरकार से जांच की मांग की गई. इसके बाद अंकेक्षण निदेशालय ने जांच की प्रक्रिया शुरू की है.

 


जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. टीम का नेतृत्व उप लेखा नियंत्रक मतलेब अंसारी कर रहे हैं, जबकि सदस्य के रूप में उप लेखा नियंत्रक अजीत अमर कुजूर को शामिल हैं. जांच कब तक चलेगी, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट समय-सीमा तय नहीं की गई है.

 

जांच कार्य के पर्यवेक्षण पदाधिकारी के रूप में लेखा नियंत्रक नरेश झा को नामित किया गया है. उनके मार्गदर्शन में जांच प्रक्रिया संचालित की जाएगी. निर्देश के अनुसार, जांच प्रारंभ होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर प्राप्तियों का सत्यापन संबंधित अभिलेख, कोषागार एवं कार्यालय से कर अंकेक्षण निदेशालय को सूचित किया जाना है. टीम शुरू करने व  समापन की सूचना प्रमंडलीय कार्यालय व अंकेक्षण निदेशालय के उप निदेशक को देनी है.

 

जांच के दौरान उपलब्ध कराए गए अभिलेखों और किए गए कार्य का पाक्षिक प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से निदेशालय को सौंपना है. निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर अंतिम प्रतिवेदन जमा करना है. विलंब की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी जांच टीम व पर्यवेक्षण पदाधिकारी की होगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही