Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : ओबीसी मोर्चा ने की आरक्षण की मांग, पलामू बंद की दी चेतावनी

palamu : माटी कला बोर्ड कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष अजीत कुमार मेहता ने कहा कि सरकार अगर ओबीसी को आरक्षण नहीं देती है तो 27 फरवरी को जिले में बंद बुलाया जायेगा. एंबुलेंस और दवा की दुकानों को छोड़कर सभी छोटी बड़ी दुकानें बंद रहेंगी. मोर्चा के संरक्षक सतीश चद्रवंशी ने बताया कि हमारे आंदोलन को आजसू पाटी, आम आदमी पाटी, चंद्रवंशी समाज, कुशवाहा समाज का समर्थन प्राप्त है. मौके पर मौजूद सभी लोगों ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द ओबीसी मोर्चा को आरक्षण नहीं देती है, तो आने वाले दिनों में पूरे झारखंड में उग्र आंदोलन किया जायेगा. प्रेसवार्ता के दौरान ओबीसी मोर्चा के संयोजक रवि पाल,उप संयोजक रिंकू मेहता, संरक्षक सतीश चन्द्रवंशी, जर्नल अध्यक्ष जुगल कुशोर चन्द्रवंशी, कौशल किशोर बच्चन समेत ओबीसी मोर्चा के सभी लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : आजाद">https://lagatar.in/yuva-vahini-will-install-chandrashekhar-azads-statue-at-azad-chowk-santosh-tiwari/">आजाद

चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाएगी युवा वाहिनी : संतोष तिवारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही