Search

 
 
 

पलामू : एनएच 98 फोरलेन में अधिग्रहित आवासों का अधिकारियों ने लिया जायजा

 
Hariharganj (Palamu):उपायुक्त पलामू के निर्देश पर एनएच 98 फोरलेन बनाने के लिए अर्जित की गयी भूमि का मुआवजा भुगतान करने को लेकर मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने कौवाखोह में स्थल का जायजा लिया. इस दौरान अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, जिला भूअर्जन पदाधिकारी मेनका छतरपुर एसडीओ नरेंद्र गुप्ता गृहस्वामियों से रूबरू हुए और यथाशीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान एसडीओ ने बताया कि कौवाखोह में 56 व ढाब में 2 अधिग्रहित आवासों के मुआवजा भुगतान के लिए सत्यापन किया गया .जिसकी जांच रिपोर्ट उपायुक्त पलामू को सौंपी जाएगी. मौके पर सीओ बासुदेव राय, राजस्व कर्मी दीपक पांडेय, अंचल अमीन राकेश कुमार, डॉ महेश वर्मा, शंकर मेहता, सुनील मेहता सहित कई रैयत उपस्थित थे. [wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही