Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नव वर्ष पर शहर पुलिस ने राहगीरों को मास्क व फूल बांटे

Advertisement
Advertisement
Medninagar (palamu) :  कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है. दिलकश नजारा तब देखने को मिला, जब शहर के छह मुहान चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने नव वर्ष पर लोगों को शुभकामना देते हुए उन्हें मास्क, गुलाब का फूल और गुलदस्ते भेंट की. पुलिस ने लोगों को हिदायत भी दी है कि 2 जनवरी से पलामू पुलिस कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

सख्ती बरतने का आदेश

बताते चलें कि पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बरतने का आदेश है. हालांकि पलामू पुलिस ने नववर्ष को देखते हुए इसे शालीनता के साथ लोगों से अपील की है कि वे कल से कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन करें. कोरोना से खुद का बचाव करें और अपने बच्चे और अपने परिवार को भी सतर्क रखें. इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamus-child-karatekar-prince-won-the-gold-medal-in-name/">पलामू

के बाल कराटेकार प्रिंस ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही