Search

 
 
 

पलामू :  मिलने के बहाने घर में घुसकर दो दोस्तों ने दोस्त को मारी गोली, 20 मिनट के अंदर पुलिस ने एक को धर दबोचा

 
  •  घायल गौतम सिंह को डॉक्टरों ने एमएमसीएच मेदानीनगर रेफर किया
Hussainabad (Palamu) :  पलामू में दो दोस्तों ने दोस्ती के रिश्ते को तारतार कर दिया. यहां हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमनचैन मोहल्ला में दो दोस्तों ने एक दोस्त को गोली मार दी. दोनों दोस्त मिलने के बहाने से घर में घुसे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये. कमर के पास गोली लगने की वजह से गौतम सिंह (28 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया.

एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि हुसैनाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20 मिनट के अंदर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है. पुलिस दूसरे युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. दोनों दोस्तों ने अपने दोस्त पर क्यों गोली चलायी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गौतम के पिता ने विवेक पर गोली चलाने का आरोप लगाया

गौतम सिंह के पिता का कहना है कि विवेक और दीपक गौतम से मिलने आये थे. इसके बाद सभी रूम में बातचीत करने लगे. फिर अचानक से दोस्तों ने गौतम पर गोली चला दी. बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर गया तो देखा कि गौतम को गोली लग गयी है. इसके बाद विवेक से हथियार छीना. साथ ही घर के गेट पर ताला लगा दिया. लेकिन दोनों छत से भाग गये. गौतम के पिता ने विवेक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही