Search

 
 
 

पलामू : बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत,एक घायल

चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध तालाब के पास शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है.
 

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध तालाब के पास शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है.

 

मृतक की पहचान गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी विजय बैठा के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, विजय बैठा अपने ससुराल रबदा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था, जहां शुक्रवार को उसके साले का तिलक कार्यक्रम था.


बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर विजय बैठा अपने ससुराल के एक व्यक्ति के साथ बाइक से मेदिनीनगर बाजार सब्जी खरीदने गया था. वापसी के दौरान पनेरीबांध तालाब के पास एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय बैठा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही