Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः पाटन-पड़वा मार्ग पर टेंपो पलटने से एक की मौत, दो गंभीर

Medninagar:  पलामू जिला के पाटन से पड़वा जा रही एक टेंपो गुरुवार रात अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान बंगाल के चौबीस परगना निवासी ओबिजीत जाना (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में टेंपो चालक सोनू कुमार (32 वर्ष) और सिबना मंडोल (35 वर्ष) शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Medninagar:  पलामू जिला के पाटन से पड़वा जा रही एक टेंपो गुरुवार रात अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान बंगाल के चौबीस परगना निवासी ओबिजीत जाना (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में टेंपो चालक सोनू कुमार (32 वर्ष) और सिबना मंडोल (35 वर्ष) शामिल हैं. 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक ओबिजीत जाना मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था. वह पाटन में किराए के मकान में रहकर गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता था. 

गुरुवार की रात वह टेंपो पर सवार होकर पड़वा मोड़ रामनवमी कार्यक्रम देखने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन पर सवार सभी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ओबिजीत  को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही