Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पुलिस पीसीआर वैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Palamu : मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस की पीसीआर वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना बीती रात जीएलए कॉलेज के पास हुई. घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश हैं. गुस्साये लोगों ने गुरुवार की सुबह रेडमा चौक को जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों तरह वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कचरवा निवासी 40 वर्षीय संजय प्रजापति अपनी बाइक से रेडमा चौक स्थित संगीत इलेक्ट्रॉनिक दुकान से काम कर करीब 10:00 बजे अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान जीएलए कॉलेज के पास पीसीआर वैन तेज गति से एक बकरी लदे वाहन का पीछा करते हुए आई और बाइकसवार को रौंदते हुए 20 मीटर तक ले गयी. इसे भी पढ़ें- कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-breach-in-pm-modis-security-in-hubli-a-man-came-too-close-at-the-roadshow/">कर्नाटक

: हुबली में पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध! रोड शो में एक युवक काफी करीब आ गया
लोगों ने बताया कि पीसीआर वैन बाइक सवार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि संजय प्रजापति अपने पीछे पत्नी और 4 बच्ची छोड़ गए हैं. इस हादसे से घर में पहाड़ जैसी आफत आ गई है. संजय प्रजापति इस घर का इकलौता कमाऊ था. अब इस परिवार की परवरिश कैसे होगी, यह बड़ा सवाल है. सड़क जाम करके स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने आश्रितों को मुआवजा देने और बच्चियों को पढ़ाई की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की है. मृतक के परिजनों ने पीसीआर ड्राइवर रामराज पासवान के खिलाफ मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. एफआईआर हिट एंड रन की धाराओं में किया गया है. पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लगातार">http://lagatar.in">लगातार

डॉट इन
को बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि परिजनों को मुआवजा दिया गया है, बाकी परिजनों को प्रावधान के अनुसार और मुआवजा दिया जाएगा. अगले एक सप्ताह में परिजनों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे. पुलिस की टीम मामले में अनुसंधान कर रही है. इसे भी पढ़ें - सरकारी">https://lagatar.in/notice-to-aam-aadmi-party-for-printing-advertisements-with-government-money-order-to-deposit-163-62-crores-in-10-days/">सरकारी

पैसों से विज्ञापन छपवाने पर आम आदमी पार्टी को नोटिस, 10 दिन में 163.62 करोड़ जमा करने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही