Search

 
 
 

पलामू :  आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद एक व्यक्ति को मारी गोली, JMM प्रखंड अध्यक्ष समेत दो हिरासत में

 
Ranchi : पलामू में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुए दो पक्षों में विवाद के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी. यह घटना रविवार की देर रात जिले के पाटन थाना क्षेत्र के निमियां गांव में हुई है. जहां धीरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति को गोली मारी गयी है. गोली मारने का आरोप गांव के ही विजय कुमार सिंह पर लगा है. इस गोलीबारी में धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायल धीरेंद्र सिंह को परिजन मेदिनीनगर एमएमसीएच ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी विजय कुमार सिंह और झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को हिरासत में लिया है.

ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुआ था दोनों के बीच विवाद

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने रविवार को दिन में होली के अवसर पर निमियां विद्यालय परिसर में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम में दोनों पक्षों में विवाद हो गया. शाम में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गये. आरोप है कि इसी दौरान रात के करीब 10 बजे विजय सिंह और रंजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह धीरेंद्र सिंह के घर पर पहुंचे और विजय सिंह ने उनको गोली मार दी. ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. ऑर्केस्ट्रा के दौरान दोनों के बीच नोंक-झोंक के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही