Search

पलामूः पांकी के जंगल में गोली मारकर एक की हत्या

Daltangunj: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव में अज्ञात अपराधियों ने राजदेव पासवान नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त वह महुआ चुनने जंगल गए थे. वहां पहले से इंतजार कर रहे अपराधियों ने उनकी हत्या गोली मारकर कर दी.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Daltangunj: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव में अज्ञात अपराधियों ने राजदेव पासवान नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त वह महुआ चुनने जंगल गए थे. वहां पहले से इंतजार कर रहे अपराधियों ने उनकी हत्या गोली मारकर कर दी.

Uploaded Image

घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी पुलिस जंगल पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. मृतक के परिवार के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने व गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.

घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत है. क्यों इस मौसम में कई ग्रामीण जंगल में महुआ चुनने के लिए जाते हैं. अब उन्हें जंगल में जाने से डर लगने लगा है. ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही