Search

 
 
 

पलामू : देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार

 

किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक था दोनों 

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक के पास से पुलिस ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक अपराधी राम कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और बाइक बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया है. शहर थाना प्रभारी अभय सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी देसी कट्टा के साथ हॉस्पिटल चौक बड़ा तालाब के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं. सूचना के अधार पर शहर थाना में एक टीम गठित कर पुलिस हॉस्पिटल चौक पहुंची. शिशु कल्याण केंद्र के पास बाइक संख्या JH-0I-CJ-2409 पर दो युवक बैठे थे. जैसे ही पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दौड़ी. बाइक के पीछे बैठा युवक संकरी गली का फायदा उठाकर भाग निकला. वहीं एक को पुलिस ने दबोच लिया. तलाशी के दौरान राम कुमार पासवान उर्फ लकड़वा पिता विजय मांझी, ग्राम पचम्बा, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-property-dealers-body-found-in-a-trolley-bag/">बिहारः

ट्रॉली बैग में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही