Satbarwa (Palamu) : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सतबरवा जिला परिषद सदस्य चिंता देवी ने शनिवार को मुरमा स्थित मलय डैम पर जयंती सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर जिप सदस्य चिंता देवी ने बाजपेई जी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पद चिह्नों पर चलने की जरूरत है ताकि देश का सपना साकार हो सके. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-burnt-effigy-of-chief-minister-hemant-soren/">बोकारो
: युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला
कुश्ती के लिए जामताड़ा के मोती लाल यादव का चयन
: युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला
मलय डैम का विकास पर्यटन स्थल के रूप में हो
अपने संबोधन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि मलय डैम पर कार्यक्रम का आयोजन करने का लक्ष्य हम अधिकारियों और प्रशासन तक यह संदेश देना चाहते हैं कि मलय डैम का विकास पर्यटन स्थल के रूप में हो. उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. यदि सरकार इस पर ध्यान देती है तो निश्चित तौर पर यहां के लोगों को रोजगार मिल सकेगा. कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे एवं सभा को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय">https://lagatar.in/moti-lal-yadav-of-jamtara-selected-for-national-wrestling/">राष्ट्रीयकुश्ती के लिए जामताड़ा के मोती लाल यादव का चयन
Leave a Comment