Search

 
 
 

पलामू : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का 12वीं में शानदार प्रदर्शन

 
कला संकाय में पहला, वाणिज्य में द्वितीय एवं विज्ञान संकाय में तृतीय स्थान पर Medininagar: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पलामू के बारहवीं की छात्राएं सानिया फातिमा, आकांक्षा गुप्ता एवं कुमारी आकांक्षा सीबीएसई 2024 की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पलामू प्रमंडल में टॉपर बनी. कला संकाय में सानिया फातिमा राजनीति में 99, अंग्रेजी में 95, इतिहास में 92, मनोविज्ञान में 96 एवं अर्थशास्त्र में 88 अंकों के साथ 94 प्रतिशत प्राप्त कर पलामू प्रमंडल में टॉपर रही. वाणिज्य संकाय में आकांक्षा गुप्ता पेंटिंग में 100, अंग्रेजी में 94, व्यवसायिक अध्ययन में 94, लेखाशास्त्र में 95 एवं अर्थशास्त्र में 90 अंकों के साथ 95 प्रतिशत प्राप्त कर पलामू प्रमंडल में द्वितीय स्थान रही. विज्ञान संकाय में कुमारी आकांक्षा पेंटिंग में 100, अंग्रेजी में 94, रसायन शास्त्र में 92, जीवविज्ञान में 95 एवं हिन्दी में 90 अंकों के साथ 94.2 प्रतिशत प्राप्त कर पलामू प्रमंडल में तृतीय स्थान पर रही. विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के कुल 33 विद्यार्थियों में से सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में सानिया फातिमा ने बेहतर प्रदर्शन द्वारा पलामू प्रमंडल टॉपर बनना विद्यालय, शिक्षक, प्राचार्य व अभिभावकों के लिए गर्व की बात है. विद्यालय के निदेशक डॉ. एसबीपी मेहता एवं प्राचार्य डॉ. ए के. सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर कहा कि - अल्प समय के प्रयास से ही जिला टॉपर बनना मील के पत्थर के समान है. शिक्षकों, अभिभावकों और प्राचार्य के अथक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-condolences-on-the-demise-of-sushil-modi-people-called-him-an-honest-leader/">लातेहार

: सुशील मोदी के निधन पर शोक, लोगों ने बताया ईमानदार नेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही