Search

 
 
 

पलामू : सतबरवा में खुला धान अधिप्राप्ति केंद्र

 
Satbarwa (Palamu) : सतबरवा प्रखंड के पांच पंचायतों का अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन सतबरवा प्रमुख प्रमिला देवी ने शुक्रवार को फीता काटकर किया.  अपने संबोधन में प्रमुख  ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से यहां के किसानों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि रजिस्टर्ड किसान धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही धान बेचे, ताकि  किसानों को उचित दाम मिल सके. उन्होंने कहा कि  किसान  जिनके पास भूमि है और रजिस्ट्रेशन के अभाव में ओने पौने दामों में महाजन के पास धान बेच रहे है, वैसे किसान ऑनलाइन आवेदन करा कर अपना रजिस्ट्रेशन जल्द करा लें. इसे भी पढ़ें-नेपाली">https://lagatar.in/president-of-nepali-service-committee-ram-narayan-honored-in-kathmandu-nepal/">नेपाली

सेवा समिति के अध्यक्ष राम नारायण नेपाल के काठमांडू में किए गए सम्मानित अपने संबोधन में अध्यक्ष विजय साव ने कहा कि धवाडीह, रेवारातु,बोहिता,घुटुवा,बारी  आदि पंचायतों में धान की खरीदारी धवाडीह पैक्स के माध्यम से की जाएगी. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्याम नारायण, बीटीएम अमित कुमार ने  किसानों को धान की कीमत के बारे मे जानकारी दी.इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा ,पंचायत समिति सदस्य धीरज प्रसाद राम, लखन साहू ,कन्हाई साहू एवं अजय प्रसाद यादव समेत कई गणमान्य लोग  मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही