Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बुधवार से धान खरीद की शुरुआत होगी,  किसानों में उत्साह

Advertisement
Advertisement
Medninagar (Palamu) :  राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार से पूरे राज्य भर में किसानों से धान खरीद का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है. पलामू जिले के तीन धान अधिप्राप्ति केन्द्रों से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए किसानों से धान खरीदे जायेंगे.  इसमें चैनपुर व्यापार मंडल में उपायुक्त,  हुसैनाबाद व्यापार मंडल में हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी तथा छतरपुर के चराय पैक्स पर अनुमंडल पदाधिकारी धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन करेंगे. जिले में 46 धान अधिप्राप्ति केंद्रों से पैक्स के माध्यम से झारखंड राज्य खाद्य निगम द्वारा धान खरीद की जायेगी.

पलामू में 275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जायेगी

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पलामू दौरे के क्रम में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लिये थे. कार्यक्रम में घोषणा की थी कि पलामू में 275 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जायेगी. इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि पलामू में जल्द ही राइस मिल की सौगात मिलेगी. पलामू में यह योजना धरातल पर उतरती देख रही है.

धान की खरीद में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से किसान सक्रिय हो उठे हैं तथा सरकार को धान बेचने के लिए वे काफी उत्साहित भी हैं.  चूंकि पलामू में 500 करोड़ के धान की खरीद में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था. और इस पर कार्रवाई और जांच को लेकर जिला प्रशासन ढुलमुल नीति अपनाए हुए है. किसानों के बीच कल से धान की खरीद- बिक्री प्रारंभ होने जा रही है. ऐसे में किसान डरे और सहमे हुए हैं. बावजूद इसके उनमें उत्साह देखा जा रहा है . किसानों का कहना है कि यदि ईमानदारीपूर्वक धान की खरीद बिक्री होती है, तो वह अपनी उपज सरकार को बेचेंगे. लेकिन यदि जरा सा भी इसमें भ्रष्टाचार की बू आती है, तो किसान इसका पुरजोर विरोध करेंगे. इसे भी पढ़ें –  रोजगारपरक">https://lagatar.in/civil-aviation-course-will-be-added-to-the-curriculum-of-universities-for-employable-education-cm-reviews/">रोजगारपरक

शिक्षा के लिए विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में जोड़े जाएंगे सिविल एवियशन कोर्स, सीएम ने की समीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही