Search

 
 
 

पलामू: पांकी विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Palamu :  पलामू जिला के पांकी में  विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने बुधवार को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. मौर्या फार्म हाउस पर विधायक निधि से तीन करोड़ साठ लाख रुपये की लागत से 115 जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. मूलभूत सुविधाएं आम जनतक पहुंचाना विकास की पहली प्राथमिकता होती है. विपक्ष में रहने के बावजूद भी पांकी विधानसभा क्षेत्र में लगातार बड़ी-बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू कराया जा रहा है. जनता की जनसहभागिता से विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही.

योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता की होगी पैनी नजर

पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि क्षेत्र में संचालित सभी योजनाओं पर जनता की पैनी नजर होगी. विकास कार्यो में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा. विकसित समाज के लिए लोगों को जागरूक होना होगा. हक अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा. विधायक मद पीसीसी पथ, पथ मरम्मती, गार्डवाल निर्माण, विवाह मंडप, चाहर दीवारी, छठ घाट, नाली निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की अधारशिला रखी गई.

ये रहे मौजूद

मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, नीलांबर पितांबर प्रमुख सुनील पासवान, वीरेंद्र मेहता, मिथिलेश पासवान, अरविंद सिंह, बाबूलाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मनोज सिन्हा, लक्ष्मण यादव, जितेंद्र तिवारी, अखिलेश वर्मा, कार्तिक सिंह सहित सैकड़ों विधायक कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-disclosed-20-month-old-famous-lover-girlfriend-murder-case-three-arrested/">रांची

पुलिस ने 20 माह पुराने चर्चित प्रेमी-प्रेमिका हत्याकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही