Search

 
 
 

पलामू : पांकी थाना प्रभारी रंजीत यादव पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड

 
पांकी थाना प्रभारी रंजीत यादव पर एक गिरफ्तार वारंटी को पकड़ कर छोड़ने का आरोप है Palamu :  एसपी रिष्मा रमेशन ने पांकी थाना प्रभारी रंजीत यादव को निलंबित कर दिया है. पाकी थाना प्रभारी पर एक गिरफ्तार वारंटी को पकड़ कर छोड़ने का आरोप है. लापरवाही बरतने पर एसपी ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई की है. बता दें कि पलामू के नावा बाजार थाना में एनडीपीएस की धाराओं में पिपराटांड़ के रहने वाले बिट्टू पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी. एफआईआर के बाद आरोपी कई महीनों से फरार था. नावा बाजार थाना की पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी लिया था. इस वारंट की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को भी मिली थी. पांकी थाना प्रभारी रंजीत यादव पर आरोप है कि उन्होंने वारंटी को पकड़ लिया था. इस दौरान वारंटी का वाहन भी पकड़ा गया था. वारंटी को पकड़कर थाना लाया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-eight-advocates-filed-their-papers-on-the-first-day-of-nomination/">घाटशिला

: नामांकन के पहले दिन आठ अधिवक्ताओ ने भरा अपना-अपना पर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-22-at-20.38.19.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही