Search

 
 
 

पलामू परवाज अभियान: बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर डीसी ने की बातचीत, कहा- पहले पढ़ाई, फिर नौकरी

Medininagar News : डीसी ने बच्चों से अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी. कहा कि पहले पढ़ाई, फिर नौकरी और उसके बाद शादी.
 
बच्चों से बात करते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

Medininagar News : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत शनिवार को लहलहे पंचायत के सिंदुरिया में एक अलग अंदाज में दिखे. पलामू परवाज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में वह बच्चों के बीच जमीन पर बैठ गए और उनसे खुलकर बात की. उन्होंने बच्चों के सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर चर्चा की. एक बड़े अधिकारी को अपने बीच जमीन पर बैठा देखकर बच्चे भी काफी सहज नजर आए.


डीसी ने बच्चों से अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी. कहा कि पहले पढ़ाई, फिर नौकरी और उसके बाद शादी. जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है. 


डीसी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा में किसी तरह की बाधा न आने दें. उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षा से ही बेहतर बन सकता है. बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना हर अभिभावक की जिम्मेदारी है.


10 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान डीसी ने 10 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर सदर एसडीओ संजय कुमार पाण्डेय, मेदिनीनगर बीडीओ जागो महतो, डीईओ संदीप कुमार, डीएसई सुभाष अनुराग एक्का, जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह, मुखिया पूनम यादव, सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही