Search

 
 
 

पलामू : पथ सभा का आयोजन, वीडी राम को जिताने का आह्वान

 
Palamu: शनिवार को पड़वा प्रखंड के बटसारा ग्राम में पथ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुष्पा देवी थीं. मौके पर पुष्पा देवी ने जनता को याद दिलाया कि जिस समय देश में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई थी तो भाजपा ने आपके द्वार तक जाकर सहयोग किया था. लेकिन आज जब चुनाव का वक्त आया तो सारी राजनीतिक पार्टी एक साथ ठगबंधन बनाकर जनता को ठगने का काम कर रही है. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पड़वा मंडल अध्यक्ष जमुना सिंह ने जबकि संचालन जिला मंडल महामंत्री वशिष्ठ मेहता ने किया. इस नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पूर्व जिला परिषद सदस्य पाटन पश्चिमी भोला सिंह, किशनपुर मंडल विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी, अरुण दुबे, मंडल उपाध्यक्ष राकेश पांडे, पाटन मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विष्णु देव यादव, मंडल कोषाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र मेहता, नागेश्वर सिंह, उपेंद्रनाथ सिंह, रीना देवी, उषा देवी, पूजा देवी, शोभा पासवान, सविता देवी, अंजली देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-कदम-कदम">https://lagatar.in/bjps-words-and-actions-change-at-every-step-kalpana-soren/">कदम-कदम

पर बदलती है भाजपा की बात व चाल : कल्पना सोरेन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-11-at-13.57.56_3ee1e698-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही