Search

 
 
 

पलामू : पीडीएस दुकानदार ने अंगूठा लगवा लोगों को नहीं दिया राशन

 

Patan (Medininagar) : पाटन प्रखंड के खरोंधा गांव के पीडीएस दुकानदार (डीलर) की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पीडीएस दुकानदार हरदेव मांझी कार्डधारियों का मशीन में अंगूठा लगवाकर दो महीने का राशन नहीं दिया. लोगों ने इसकी शिकायत पंचायत की मुखिया मंजू सिंह से की. मुखिया ने इस संबंध में बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से दुकानदार की लिखित शिकायत की है. इसमें उन्होंने कहा है कि 50 कार्डधारियों का कहना है कि दुकानदार उन्हें राशन ठीक से नहीं देता है. मौके पर राजेश्वर मांझी, मनीता देवी, जस्मिता देवी, राजू पासवान, चानो कुंवर, देव मुनिया देवी समेत कई पीड़ित कार्डधारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-sector-magistrate-and-police-officers-should-fulfill-their-responsibilities-with-caution-dc/">रांची

: सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी सतर्कता से दायित्व निभाएं- डीसी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही