Search

 
 
 

पलामू : शांति समिति की बैठक, उपद्रवियों पर रहेगी नजर

 
Hariharganj Hussainabad, Palamu: रामनवमी व ईद को लेकर पिपरा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ परितोष प्रियदर्शी ने की. बैठक के दौरान छतरपुर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी बिमल कुमार व बीडीओ ने सभी कमेटियों के सदस्यों से जुलूस निकालने को लेकर रूट की जानकारी ली. पूजा संचालकों को निर्धारित समय पर ही जुलूस निकालने को कहा. थाना प्रभारी बिमल कुमार ने कहा कि ईद व रामनवमी पर्व को मिलजुल कर मनाएं. अफवाह से सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि त्योहार में बाधा उत्पन्न करनेवाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. बैठक में जिप सदस्य ददन पासवान, प्रमुख विक्रांत सिंह यादव, एसआइ कुलेश्वर महतो, नकुल शर्मा, आरक्षी महेश्वर महतो, संदीप पासवान, विजय यादव, मुखिया राजेश राजवंशी, रामाशीष पासवान, लाल बहादुर सिंह, राजकुमार गौतम, हरि यादव, कपिलदेव राम, मो. कयामुद्दीन अंसारी, नेसार अंसारी, मो. बदरुद्दीन शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-hec-employees-will-get-one-and-a-half-months-salary-agreement-reached/">रांची

: एचईसी कर्मियों को डेढ़ माह का मिलेगा वेतन, बनी सहमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही