Search

 
 
 

पलामू : बूढ़ा पहाड़ पर रहनेवाले भी इस बार लोकतंत्र के पर्व में होंगे शामिल : आईजी

 
Medininagar : पलामू में जोनल आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सीआरपीएफ डीआईजी पंकज कुमार, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे. आईजी ने सुरक्षा को लेकर कई बिंदु पर समीक्षा की है. मीडिया से बात करते हुये आईजी ने कहा कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन के आधार पर निष्पक्ष चुनाव कराना प्राथमिकता है. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. पुलिस जवानों की सुरक्षा और उनकी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जोनल आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने यह भी कहा कि इस बार बूढ़ा पहाड़ में रहने वाले ग्रामीण भी लोकतंत्र के पर्व में शामिल होंगे. उसको लेकर भी पुलिस प्रशासन तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : JDU-BJP">https://lagatar.in/fierce-demonstration-of-class-11-12-students-outside-jdu-bjp-office/">JDU-BJP

कार्यालय के बाहर 11-12वीं के छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा विभाग के आदेश को वापस लेने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही