Search

 
 
 

पलामू : करर कला गांव के लोग नहीं डालेंगे वोट, विकास नहीं होने से नाराजगी

 
Patan, Palamu: पाटन के करर कला गांव के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का फैसला किया है. गांव के लोगों का कहना है कि उनके गांव में मूलभूत सुविधा भी मयस्सर नहीं है. सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य सुविधा बहाल करने की मांग की गयी. ग्रामीणों का कहना है कि करर कला गांव आजादी के 76 साल बीत जाने के बाद भी पिछड़ा हुआ है. गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, करर कला गांव के ग्रामीणों ने रविवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में जोगी बीर स्थान पर बैठक की और वोट बहिष्कार का फैसला लिया. ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन आज तक कोई जनप्रतिनिधि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया. इसे भी पढ़ें-तेलंगाना">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-telangana-pm-modi-is-anti-reservation-he-wants-to-snatch-your-reservation/">तेलंगाना

में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी आरक्षण विरोधी, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं…

मूलभूत सुविधा बहाल करने की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व के चाहे सांसद हो या वर्तमान की विधायक, हम लोगों ने कई बार रोड निर्माण की बात कही, लेकिन हम लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है. सड़क नहीं बन पायी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब लोकसभा या विधानसभा चुनाव होता है तब कई जनप्रतिनिधि आते हैं और बड़ी-बड़ी चुनावी वादे कर चले जाते हैं. जीत जाने के बाद अपना चेहरा तक नहीं दिखाते. इसलिए इस बार ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि जबतक हमारे गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है तब तक इस गांव के लोग वोट को बहिष्कार करेंगे. मौके पर पार्वती देवी, शैलेश मेहता, सकलदीप सिंह, श्रवण सिंह, निरंजन मांझी, मनोज सिंह, जीतवाहन सिंह, कामेश्वर प्रसाद यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि विनोद साव, संजय मांझी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जयराम">https://lagatar.in/jayaram-may-be-arrested-nomination-may-even-be-canceled/">जयराम

हो सकते हैं गिरफ्तार, कहीं नामांकन भी न हो जाए रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही