डीसी ने दो फरियादियों की आर्थिक मदद की
जनता दरबार में सदर प्रखंड के ग्राम जोड़ से आये राहुल तिवारी ने डीसी को बताया कि उनकी बहन लिवर फाइब्रोसिस नामक बीमारी से पीड़ित है. जिसका इलाज पिछले एक वर्ष से लगातार चल रहा है. राहुल ने बताया कि बहन की इलाज में खेत बेच दिया, अब इलाज कराने के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है. राहुल ने डीसी से आर्थिक सहयोग करने की अपील की. डीसी ने रेड क्रॉस के माध्यम से 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद की. इसी तरह रामगढ़ से आये नीरज कुमार जायसवाल ने बताया कि वह पिछले 11 वर्ष से गंभीर बीमारी से पीड़ित है. अब आगे इलाज कराने को लेकर कहीं से पैसा का इंतज़ाम होता नहीं दिखायी दे रहा है. डीसी से आर्थिक सहयोग करने की बात कही. इसपर डीसी ने 10 हजार रुपए की अर्थिक मदद की. उपरोक्त के अलावे शुक्रवार को जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक बंटवारा, अवैध कब्जा, मानदेय भुगतान, विद्यालय संबंधित, स्वास्थ्य विभाग संबंधित मामले लेकर फरियादी पहुंचे. बारी-बारी से डीसी श्री दोड्डे ने फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं यथाशीघ्र उनके निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. इसे भी पढ़ें : जेपी">https://lagatar.in/jp-nadda-said-on-patna-meeting-those-whom-indira-gandhi-put-in-jail-are-colluding-with-the-congress/">जेपीनड्डा पटना बैठक पर बोले, क्या हाल हो गया है…इंदिरा गांधी ने जिन्हें जेल में डाला, वे कांग्रेस के साथ गलबहियां डाल रहे हैं [wpse_comments_template]
Leave a Comment