Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : युवा उत्सव के मौके लगाई गई चित्र प्रदर्शनी, सांसद ने किया उद्घाटन

जनता शिवरात्रि कॉलेज परिसर में सांसद ने किया उद्घाटन, बोले- ज्ञानवर्धक है प्रदर्शनी नेहरू युवा केंद्र पलामू के द्वारा किया गया युवा उत्सव का आयोजन Medininagar (Palamu): केंद्रीय संचार ब्यूरो डालटनगंज, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र पलामू के सहयोग से चित्र प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद विष्णु दयाल राम ने फीता काटकर किया. मौके पर सांसद को केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा प्रकाशित न्यू इंडिया समाचार की हालिया प्रति भी भेंट की गई. सांसद ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी काफी ज्ञानवर्धक है. इसमें पलामू के स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी जानकारी प्रदर्शित की गई है. प्रदर्शनी में श्री अन्न (मोटा अनाज) के बारे में प्रकाशित जानकारी देखकर सांसद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के मौके पर यह जानकारी लोगों को जागरूक करेगी. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-tractor-overturned-near-bhajaniya-pasi-turn-news-of-death-of-a-child/">हुसैनाबाद

: भजनीया पासी मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटा, एक बच्चे के मरने की खबर

मौके पर ये रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्र मनोज कुमार ने सांसद को प्रदर्शनी की विशेषताओं के बारे में बताया. प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए सभी लोगों को न्यू इंडिया समाचार की प्रतियां भी भेंट की गई. साथ ही साथ उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया. इस मौके पर जनता शिवरात्रि कॉलेज के प्राचार्य आर पी सिंह, नेहरू युवा केंद्र पलामू की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, सीबीसी डाल्टनगंज के सुफल भेंगरा सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-police-diverted-giridih-dumri-road-regarding-naxalite-prisoner/">गिरिडीह:

पुलिस ने नक्सली बंदी को लेकर गिरिडीह-डुमरी रोड़ किया डायवर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही