Search

पलामू: अंचल अधिकारी और सीआई के साथ धक्का-मुक्की, 8 के खिलाफ नामजद FIR

Medininagar: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-98 पर जांच के दौरान अंचल अधिकारी (सीओ) और अंचल निरीक्षक (सीआई) के साथ हाइवा मालिकों और चालकों द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद आरोपी जब्त किए गए हाइवा वाहनों को लेकर मौके से फरार हो गए. इस संबंध में हरिहरगंज थाना में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 
LAGATAR NEWS

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम अवैध खनन को लेकर सड़क पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान स्टोन चिप्स लदे चार हाइवा को रोका गया. जांच के दौरान वाहन मालिक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जहां कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ा और आरोप है कि मालिकों व चालकों ने अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी.

घटना के बाद सभी हाइवा वाहन मौके से लेकर भाग निकले. जानकारी के अनुसार, उस समय अधिकारियों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी थी. बाद में पूरे मामले को लेकर लिखित आवेदन दिया गया.

अंचल अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है. हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही