Search

 
 
 

पलामू : पिकअप वैन और बाइक में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल, दो अस्पताल भेजे गये

 
 Hussainabad/palamu : मोहम्मदगंज थानांतर्गत मोहम्मदगंज जपला मुख़्य पथ में बायो डीजल पेट्रोल पंप और नागबाबा मंदिर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार चार लोगों की विपरीत दिशा से आ रही पिकअप सवारी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गयी. टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. मौके पर एक की मौत हो गयी. दो की हालत गम्भीर है. अन्य एक को भी काफी चोट लगी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/pALAMU.gif"

alt=" " width="600" height="400" />

घटना शुक्रवार रात लगभग 9 बजे की आसपास की है

घटना कल शुक्रवार रात लगभग 9 बजे की आसपास की है. घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. मौके पर मोहम्मदगंज पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटनास्थल काफी भीड़ जमा हो गयी थी. बाइक पर सवार लोग मोहम्मदगंज से अपने घर माली और डाली जा रहे थे. टक्कर होने के बाद पिकअप चालक अपनी वैन के साथ फरार हो गया. जिस युवक की मौत हुई है, उसका नाम ब्रजेश कुमार (उम्र 20) बताया गया है. वह डाली गांव का रहने वाला था. घायल युवक माली गांव निवासी दीपक कुमार को बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर रेफर कर दिया गया . डाली गांव निवासी विजय पासवान को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. अन्य घायल युवक लटपौरी निवासी सुमंत कुमार को परिजन अपने घर ले गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही