Search

 
 
 

पलामू : निष्ठा कौशल विकास केंद्र की 83 युवतियों का प्लेसमेंट, विधायक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

 
Vishrampur (Medininagar) : मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत निष्ठा कौशल विकास केंद्र के तहत आईटीआई कॉलेज नावा बाजार परिसर में रविवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विश्रामपुर के विधायक नरेश प्रसाद सिंह शरीक हुए. उन्होंने 200 युवतियों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया. साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त 83 युवतियों को नियुक्ति प्रत्र सौंपा. इनमें से 35 युवतियों का ईस्ट मैंन स्पोर्ट्स कंपनी में, 23 का एसपी अप्पारेल्स में तथा 25 युवतियों का कलर जर्सी क्लोथिंग में सेलेक्शन हुआ है. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने युवतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा कि झारखंड सरकार पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को कौशल विकास केंद्र संस्थानों के माध्यम से अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है. इससे राज्य के बेरोजगार नौजवान अब आत्मनिर्भर हो रहे हैं. लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर औद्योगिक कंपनियों में नौकरी कर रही हैं. यह क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर है. उन्होंने निष्ठा व अन्य संस्थानों को पूरी ईमानदारी से युवाओं को प्रशिक्षित करने की सलाह दी. राजद के वरिष्ठ नेता जमालुद्दीन खान ने कहा कि पलामू जिले के नावा बाजार स्थित निष्ठा कौशल विकास केंद्र में मेगा स्किल के अंतर्गत युवतियों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का मुहिम जारी है. इससे पूर्व कॉलेज प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया गया. संस्थान की छात्राओं ने उनके सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मौके पर पलामू डीएसओ एतवारी महतो, बीडीओ रेणु बाला, राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, पूर्व जिप सदस्य अनुज राम, प्रदीप यादव, मीर आशिक, सुदामा प्रसाद, मुकेश कुमार, वारिस खान, पप्पू यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : वित्तीय">https://lagatar.in/only-51-99-percent-budget-for-financial-year-2024-25-has-been-spent-spending-amount-in-next-3-months-is-a-challenge/">वित्तीय

वर्ष 2024-25 के बजट की 51.99 फीसदी राशि ही हुई है खर्च, अगले 3 माह में राशि खर्च करना बनी चुनौती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही