Search

 
 
 

नीट यूजी परीक्षा को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट, होटलों और रेस्ट हाउसों की जांच

नीट यूजी परीक्षा को लेकर पलामू पुलिस पूरी तरह सतर्क है. परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में विभिन्न होटलों एवं रेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया गया.
 

Medininagar : नीट यूजी परीक्षा को लेकर पलामू पुलिस पूरी तरह सतर्क है. परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में विभिन्न होटलों एवं रेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया गया.

 

 इस दौरान पुलिस टीम ने आगंतुक पंजी (विजिटर रजिस्टर) की जांच की और ठहरे हुए लोगों से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की.

 

पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले सभी आगंतुकों की पूरी जानकारी पंजी में अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

 

बता दें रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा आयोजित होनी है. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षासंपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही