Search

 
 
 

पलामू: सर्च अभियान में पुलिस ने 3 TPC नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

 
Palamu : पलामू पुलिस ने टीपीसी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी छतरपुर थाना क्षेत्र से हुई है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि टीपीसी के टॉप कमांडर नगीना और निशांत का दस्ता छतरपुर, नौडीहा बाजार, पाटन के इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी सूचना के आधार पलामू पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था. सर्च अभियान में टीपीसी के नक्सली गोविंद यादव, शंभु परहिया, मोती साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली गोविंद साव छतरपुर के मंझौली, शंभू परहिया छतरपुर के बघमनवा और मोती साव छतरपुर के चेराई का रहने वाला है. गिरफ्तार तीनों नक्सली टीपीसी के टॉप कमांडर नगीना और निशांत के दस्ता के सदस्य हैं. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modi-said-india-believes-in-make-in-india-make-for-the-world-attended-brics-leaders-retreat/">मोदी

ने कहा, भारत मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड में विश्वास करता है, ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट में शामिल हुए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही