Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो भागने में कामयाब

Palamu :  जिले के पिपराटाड़ थाना क्षेत्र स्थित अमानत नदी के किनारे डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं दो अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस ने अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, 3 पुलिस की वर्दी, एक टॉर्च और एक चिलम बरामद किये हैं. पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे. गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-praveen-kumar-elected-member-of-all-india-grappling-development-advisory-board/">झारखंड

के प्रवीण कुमार को अखिल भारतीय ग्रैपलिंग विकास सलाहकार बोर्ड में मिली जगह)

पुलिस वर्दी पहनकर लूट और डकैती की घटना को देते थे अंजाम  

चंदन कुमार सिन्हा बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराटाड़ क्षेत्र में कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो अपराधी भागने में कामयाब रहे. पलामू एसपी ने बताया कि पुलिस वर्दी पहनकर लूट और डकैती की घटना को अंजाम देते थे. छापेमारी अभियान में आईपीएस ऋषभ गर्ग ,एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी, थाना प्रभारी हीरालाल साह सहित कई पुलिस जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चंदवा:">https://lagatar.in/candwa-iron-stolen-from-closed-power-plant-local-people-upset/">चंदवा:

बंद पड़े पावर प्लांट से लोहे की चोरी, स्थानीय लोग परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही