Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू पुलिस ने नक्सली को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Palamu: पलामू पुलिस ने सोमवार को भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय नक्सली धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली हरिहरगंज के तुरी गांव निवासी वंशी यादव का पुत्र बताया गया है. उस पर हरिहरगंज के पुराना बस स्टैंड के करीब निजी आवास में बने वर्ष 2019-20 में भाजपा कार्यालय को उड़ाने का आरोप है. यह कार्यालय पलामू के सांसद प्रत्याशी बीडी राम द्वारा बनाया गया था. इस घटना में भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को नुकसान नहीं हुआ था. इसे भी पढ़ें-     सड़क">https://lagatar.in/displaced-struggle-front-on-the-road-if-the-demands-are-not-met-the-movement-will-continue/">सड़क

पर विस्थापित संघर्ष मोर्चा, मांगें पूरी नहीं हुई तो जारी रहेगा आंदोलन      

संडा गांव में पुल उड़ाने की घटना में संलिप्तता थी

बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली पर बिहार के संडा गांव में पुल उड़ाने की घटना में संलिप्तता थी. इन दोनों घटनाओं में उसे पूर्व में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जेल से छूटने के बाद वह माओवादी नक्सलियों को संरक्षण देने में शामिल था. हरिहरगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि उन्हें सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिहरगंज थाना कांड संख्या 150/21 का आरोपी धर्मेंद्र अपने पैतृक गांव में देखा गया है. पुलिस ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसी गांव से धर दबोचा. जानकारी मिली है कि पिछले 4 वर्षों से वह नक्सली गतिविधियों में संलिप्त है. गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी के साथ कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें- भाजयुमो">https://lagatar.in/bjym-burnt-the-effigy-of-the-state-government/">भाजयुमो

ने राज्य सरकार का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही