Search

 
 
 

पलामू : नक्सलियों के डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पाले मुठभेड़ का आरोपी है सुनील

 
Medininagar: दो वर्ष पूर्व हुए पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के मुठभेड़ कांड में शामिल नक्सलियों के कथित डॉक्टर को पुलिस ने मेदिनीनगर कोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डॉक्टर पर 28 फरवरी 2022 को पलामू जिला के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र के सुदूरवर्ती पाले गांव में नौडीहा पुलिस के साथ टीएसपीसी नक्सलियों की हुई मुठभेड़ में शामिल रहने के आरोप हैं. गिरफ्तार आरोपी सुनील पासवान उर्फ डॉक्टर जी, ग्राम - भुडुवा, थाना- पाटन, जिला- पलामू को नौडीहा बाजार की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/anchi-khunti-woman-held-hostage-in-genetic-hospital-for-15-days-cid-freed-her/">रांची

: जेनेटिक हॉस्पिटल में खूंटी की महिला को बनाया 15 दिनों से बंधक, CID ने कराया मुक्त
छतरपुर डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि उक्त‌‌ मुठभेड़ के बाद तत्कालीन नौडीहा थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने 15 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध नाजायाज मजमा बनाकर अवैध आग्नेयास्त्र से लैस होकर पुलिस बल को लक्षित कर गोली चलाने, अवैध आग्नेयास्त्र, नक्सली पर्चा रखने और बरामद होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस का कहना है कि पकड़े गये आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए कई अपराधिक घटनाओं का खुलासा भी किया है. उल्लेखनीय है कि इस कांड में पूर्व में छतरपुर थानाक्षेत्र के विषयपुर के सुरेंद्र भुईया और मनातू थानाक्षेत्र के टंडवा कुसहा के अमरेश सिंह को गिरफ्तार करके पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. वहीं कुंदा थानाक्षेत्र के बधार गांव के प्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार भूईयां उर्फ रवि भूईयां, मनातू थानाक्षेत्र के नौडीहा के बच्चन जी उर्फ बसंत जी उर्फ दिवाकर जी, मुनकेरी छतरपुर के मंटु जी उर्फ तालकेश्वर यादव को अलग-अलग कांडों से पुलिस‌ ने इस कांड में रिमांड भी किया है. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-raised-objection-to-om-birla-regarding-emergency-motion-in-lok-sabha/">राहुल

गांधी  ने लोकसभा में आपातकाल वाले प्रस्ताव को लेकर ओम बिरला के समक्ष आपत्ति जताई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही