Search

पलामू : पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Palamu: पलामू पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चैनपुर के मंगदाहा घाटी के पास छापेमारी कर टाटा इंडिगो कार से शराब को जब्त किया है. चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर मंगरदाहा घाटी से होकर गढ़वा की ओर जाने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मंगरदाहा घाटी के पास रात 12.30 बजे गाड़ियों की चेकिंग की. जिसके बाद पुलिस ने सफेद टाटा इंडिगो कार से चालक अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. साथ ही गाड़ी की डिक्की से अंग्रजी शराब की कुल 465 बोतल बरामद की. वहीं पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वो डालटनगंज के दुबे जी नाम के व्यक्ति से शराब लेकर बिहार जा रहा था. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bangla-is-the-mother-tongue-of-jharkhand-will-not-let-it-disappear-bablu-das/">धनबाद

: बांग्ला झारखंड की मातृभाषा है, इसे मिटने नहीं देंगे- बबलू दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//