Palamu : पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र से 3 टीएसपीसी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक एके-47 राइफल , एक पिस्टल, एक देसी कट्टा ,83 जिंदा गोली, मोबाइल और पर्चा भी बरामद किया गया है. तीनों नक्सलियों का आपराधिक इतिहास रहा है. नक्सली संतु उर्फ शैलेंद्र जी पर चतरा में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या और एक ही परिवार को दो लोगों की हत्या करने सहित 4 मामले अलग-अलग थाने में दर्ज है. प्रेम गंझू पर अलग-अलग थाने में छह कांड दर्ज है. हेमंत उर्फ सरवन पर दो अलग-अलग थाने में कांड दर्ज है.
पलामू पुलिस ने एके 47 राइफल के साथ तीन TSPC नक्सलियों को गिरफ्तार किया
Last Updated: Oct 29, 2024 12:00 AM (IST)