Search

 
 
 

पलामू पुलिस ने TSPC के कमांडर को किया गिरफ्तार

 
Palamu: पलामू जिला के छतरपुर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के कमांडर तारकेश्वर यादव उर्फ मंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक प्रतिबंधित उग्रवादी बस पकड़कर बाहर भागने की फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर पलामू एसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर जपला रोड से उग्रवादी तारकेश्वर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि नक्सली तारकेश्वर यादव नौडिहा बाजार थाना क्षेत्र में साल 2022 में हुए पुलिस मुठभेड़ समेत कई उग्रवादी घटनाओं में शामिल था. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-forest-conservation-amendment-bill-2023-will-cause-destruction-of-forests-swapan-mahato/">बहरागोड़ा

: वनों के विनाश का कारण बनेगा वन संरक्षण संशोधन विधेयक 2023 – स्वपन महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही