Search

 
 
 

पलामू: पुलिस ने 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की

पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र के करमा व गरवट जंगली इलाके में वन भूमि पर करीब 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. वहीं, पाटन थाना क्षेत्र के बनरचुईया ढोढा के पास पुलिस ने 250 किलोग्राम जावा महुआ, 15 लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए.
 

Medininagar : पलामू पुलिस ने बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान मनातू थाना क्षेत्र के करमा व गरवट जंगली इलाके में वन भूमि पर करीब 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया. वहीं, पाटन थाना क्षेत्र में शराब बनाने के लिए रखा महुआ व तैयार शराब जब्त कर नष्ट कर दिया गया. 

 

मनातू थाना क्षेत्र के करमा व गरवट जंगली इलाके में हुई कार्रवाई में थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ वन विभाग की टीम भी शामिल रही. टीम ने अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया. अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं नाम-पता सत्यापन की प्रक्रिया जारी है. धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ वन विभाग मामला दायर कर विधिसम्मत कार्रवाई करेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी


पाटन थाना क्षेत्र के बनरचुईया ढोढा के पास पुलिस की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ, 15 लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए. बरामद जावा महुआ, शराब व उपकरणों को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही