Palamu : बीते 24 अक्टूबर को पांकी थाना क्षेत्र के गजबोर गांव स्थित कृष्णा सोनी के घर पर छह अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था. करीब डेढ़ माह पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा कर लिया है. एसपी ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी. बताया कि पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में सतीश चंद्रवंशी, छोटू कुमार, उपेंद्र कुमार और शत्रुघ्न कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस और लूटी हुई ज्वैलरी गले हुए सोने के रूप में बरामद हुई है.
पलामू पुलिस ने डेढ़ माह बाद लूटकांड का किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
Last Updated: Dec 08, 2024 12:00 AM (IST)