Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः पुलिस ने पिपराटांड़ में चलाया जन-जागरूकता अभियान

थाना प्रभारी ने राहबीर योजना के उद्देश्यों और इसके लाभों की जानकारी दी. जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों, चौक-चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से संवाद किया गया.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पलामू जिले के पिपराटांड़ थाने की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निलेश कुमार कर रहे थे. इस दौरान लोगों को डायन-भूत, झाड़-फूंक, जादू-टोना जैसे अंधविश्वासों से प्रेरित अपराधों व इससे जुड़े दंडनीय प्रावधानों की जानकारी दी गई. नशा के दुष्परिणामों व नशा छोड़ने से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया. लोगों को लगातार बढ़ रही साइबर ठगी व धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया.


थाना प्रभारी ने राहबीर योजना के उद्देश्यों और इसके लाभों की जानकारी दी. जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों, चौक-चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से संवाद किया गया. सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता से संबंधित पोस्टर भी चिपकाए गए. पुलिस ने लोगों से अपील की कि अंधविश्वासों से दूर रहें, अफवाह या झूठे प्रलोभनों में नहीं आएं और साइबर अपराध या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही