Search

 
 
 

पलामू पुलिस ने रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया,राष्ट्रीय एकता,भाईचारे का संदेश दिया

Palamu  News  :  आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था. दौड़ के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि देश की असली ताकत उसकी एकता और अखंडता में है. अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय के लोग आपसी विश्वास और सहयोग के साथ रहें, तभी एक मजबूत और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है.
 
रन फॉर यूनिटी में शामिल पलामू पुलिस के पदाधिकारी

Palamu  News  : राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को पलामू पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पलामू के पुलिस अधीक्षक ने किया. पुलिस पदाधिकारियो, पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया और लोगों को एकता का संदेश दिया.सभी ने राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की.  

 Uploaded Image

  पलामू  पुलिस के पदाधिकारी  रन फॉर यूनिटी में शामिल  हुए

आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था. दौड़ के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि देश की असली ताकत उसकी एकता और अखंडता में है. अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय के लोग आपसी विश्वास और सहयोग के साथ रहें, तभी एक मजबूत और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है.

 

 
   

इस मौके पर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी लालजी और सार्जेंट विमल कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे.

 


पलामू पुलिस की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. सभी लोगों को आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और समाज में शांति एवं भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए.

 


पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. साथ ही एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समरस समाज के निर्माण में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें.

 

  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही