Search

 
 
 

पलामूः अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस का छापा, 1425 किलो जावा महुआ नष्ट

पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 1425 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर नष्ट कर दिए.
 

Medininagar : पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर पुलिस जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 1425 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर नष्ट कर दिए.


पुलिस ने पिपरा थाना क्षेत्र के गजना व मुरलीपुर गांव में छापेमारी कर अवैध देसी शराब निर्माण के लिए रखा करीब 425 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए. पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ व उपकरणों को नष्ट कर दिया.


दूसरी कार्रवाई दंगवार ओपी क्षेत्र के सोन नदी स्थित डीला पर की गई. यहां अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए करीब 1000 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किये गए. दोनों मामलों में अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों की पहचान में जुट गई है, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही