Search

 
 
 

पलामू : पुलिस ने किया 400 ग्राम गांजा बरामद

 
Palamu: पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमापी कर चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव मंगला गौरी मंदिर के पास से 400 ग्राम गांजा सहित एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. इस मामले में थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि वरीय अधिकारी को सूचना मिली थी कि गरदा गांव के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मंगला गौरी मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया. जिसके बाद पुलिस ने पिंडरा गांव निवासी मुन्ना चौधरी के बेटा अशोक चौधरी के मोटरसाइकिल की डिक्की से 400 ग्राम गांजा बरामद किया. साथ ही मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग कर रहे थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-rally-against-the-murder-of-subhash-munda/">धनबाद

: सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में निकली आक्रोश रैली
[wpse_comments_template]                             
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही