Search

 
 
 

पलामू : पुलिस ने लैंडमाइंस किया बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

 
Medininagar : पलामू जिले के छतरपुर और पिपरा थाना क्षेत्र के बीच में पुलिस ने लैंडमाइंस बरामद किया है. लैंडमाइन बरामद होने के बाद बम निरोधक दस्ता मौके के लिए रवाना हो गया है. यह लैंडमाइन पलामू के छतरपुर देवगन पिपरा रोड में लगाया गया था. इस संबंध में एएसपी अभियान ऋषभ गर्ग ने बताया कि लैंडमाइन को डिफ्यूज करने के लिए जगुआर के बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है. फिलहाल पूरे इलाके को सील कर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सर्च अभियान के दौरान लैंडमाइन बरामद हुआ है. इलाके में सर्च अभियान जारी है. मौके पर छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल कैंप कर रही है. लैंडमाइन रोड और नहर के रास्ते को जुड़ने वाली जगह पर लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-elderly-couple-killed-with-sharp-weapon-in-naxal-affected-area/">चाईबासा:

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही